फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today you will get the gift of Yoga and Naturopathy Research Institute

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को दो दिन में मिलेंगी दो बड़ी सौगात

Sun, 25 Feb 2024 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Today you will get the gift of Yoga and Naturopathy Research Institute
झज्जर। झज्जर वासियों को दो दिन में दो बड़ी सौगात मिलने वाली हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरखाना गांव में केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सोमवार को झज्जर-बेरी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास होगा। कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आज देवरखान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर भी पहुंचेंगे। डीसी समेत तमाम अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्था की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। इन पर लगभग 63 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल यहां ओपीडी चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकोट से करेंगे। रविवार शाम 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट के बीच होने वाले इस उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल, स्थानीय स्तर पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे। इसके अलावा वर्चुअल तरीके से होने वाले उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा, केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को आयुष विभाग के डीजी डॉ. अंशज सिंह, डीसी शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा भी लिया।अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed