फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   today vaccination camps will be organized at 200 places

आज 200 स्थानों पर लगेंगे टीकाकरण शिविर

Fri, 27 Aug 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
today vaccination camps will be organized at 200 places
झज्जर। जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए जिले में शुक्रवार को 200 स्थानों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि जिले में स्थित नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। जिले में 200 स्थानों पर एक साथ टीकाकरण शुरू करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार का दिन टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले में प्रत्येक गांव में कोरोना टीकाकरण का शिविर लगाते हुए कोरोना से दूरी बनाए रखने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि जिले का प्रत्येक नागरिक जिसने दूसरी डोज नहीं ली है, वह सभी शुक्रवार 27 अगस्त को दूसरी डोज अवश्य लें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर हर व्यक्ति इस महामारी को खत्म करने में पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि अब तक जिले में 427234 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज व 125173 लोगों ने दूसरी डोज ली है। ऐसे में अब तक 5 लाख 52 हजार 407 डोज लोगों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed