फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today Jhajjar city will be sanitized

आज झज्जर शहर होगा सैनिटाइज

Wed, 21 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Today Jhajjar city will be sanitized
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एक बार फिर से कमर कस ली गई है। नगर परिषद की तरफ से बुधवार को शहर के व्यावसायिक, सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया जाएगा। जहां पर लोगों का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। रविवार को भी शहर में कई स्थानों पर नगर परिषद की तरफ से सैनिटाइजिंग का कार्य करवाया गया था।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह जिले में जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे थे उन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सैनिटाइजिंग का कार्य करवाया जाता था। लेकिन इस बार नियमों में परिवर्तन किया गया है, क्योंकि 80 प्रतिशत लोगों को घरों पर ही होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। इसकी वजह से किसी भी कोरोना संक्रमित के घर को सैनिटाइज प्रशासन की तरफ से नहीं किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से जो स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है, उसकी सूची उपायुक्त कार्यालय की तरफ से नगर परिषद को भेजी जाती है। इस पर नगर परिषद वहां सैनिटाइजिंग का कार्य करवाया जाता है। फिलहाल नगर परिषद की तरफ से बुधवार को शहर के सभी व्यावसायिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 19 विद्यार्थियों सहित मिले 145 कोरोना संक्रमित
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में 145 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वही 82 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। जिले 19 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल बंद होने के बावजूद भी विद्यार्थी निरंतर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार की शाम तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7708 हो गई है, जबकि 6686 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। फिलहाल तक 104 लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 918 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1643 को लगाए टीके
स्वास्थ विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान निरंतर जारी रखा हुआ है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1643 लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए हैैं। अब तक 45 साल से अधिक आयु के 1,18,456 लोगों को कोरोना बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके है।

नगर परिषद के पास आए निर्देशों के अनुसार केवल सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक स्थानों व सरकारी कार्यालय जहां लोगों को हर रोज आवगमन लगा रहता है ऐसेेे स्थानों को सैनिटाइन किया जाना है। जबकि प्रशासन की तरफ से निर्धारित किए गए कंटेनमेंट जोन में ही सैनिटाइज करने के निर्देश हैं। बुधवार को शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति सावधानी बरते, निर्धारित नियमों का पालन करें। अपने आप, अपने परिवार व दूसरों को सुरक्षित रखें।
- डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed