फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today is the last day to apply for the installation of solar pumps.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for the installation of solar pumps.
फोटो नंबर 71: डॉ रमन गुप्ता एसडीएम, बादली।
बादली। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों के लिए सोलर पंप आवेदन 29 दिसंबर तक होंगे। उप मंडल अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत किसान 75 प्रतिशत अनुदान पर 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार के नाम पर पूर्व से कोई सोलर पंप कनेक्शन नहीं होना चाहिए और आवेदक के नाम पर बिजली आधारित कृषि पंप भी नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक के नाम पर कृषि भूमि की जमाबंदी या फर्द होना आवश्यक है।
विज्ञापन


एसडीएम रमन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के सर्वेक्षण के अनुसार जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना अनिवार्य होगी। अन्य क्षेत्रों में भूमिगत पाइपलाइन अथवा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगवाना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धान उगाने वाले वे किसान जिनके क्षेत्र में रिपोर्ट के अनुसार भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे चला गया है वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed