{"_id":"680e8bb0cf4b9671010af1dd","slug":"today-and-tomorrow-the-temperature-will-be-above-40-degrees-clouds-may-cover-30-degrees-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114418-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज व कल 40 डिग्री से रहेगा पारा, 30 को छा सकते हंै बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज व कल 40 डिग्री से रहेगा पारा, 30 को छा सकते हंै बादल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। 28 और 29 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। रविवार को भी बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 15 से 67 प्रतिशत तक रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल के अंतिम दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं जताई है, लेकिन मई माह के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है। इससे तापमान दो डिग्री तक नीचे आ सकता है। इसके बाद आमजन को गर्मी से राहत मिल सकती है।
गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि तापमान कभी 40 तो कभी 38 हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मई के पहले हफ्ते में बारिश के आसार हैं। रविवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। 30 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बताया कि सोमवार को भी तेज धूप रहेगी। जमीनी सतह पर तेज हवा चलेगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती हैं। 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। 29 और 30 अप्रैल को तापमान में थोड़ी कमी आएगी। वहीं एक मई की शुरुआत भी गर्मी के साथ ही होगी।