फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today 3018 students will give entrance exam at 11 centers

11 केंद्रों पर आज 3018 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Today 3018 students will give entrance exam at 11 centers
झज्जर। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से 134ए की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा देने के लिए 3018 परीक्षार्थी रविवार को पहुंचेंगे। विभाग की ओर से जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से संबंधित बच्चे 134 ए के तहत परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से बहादुरगढ़ में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, झज्जर शहर में दो परीक्षा केंद्र, मातनहेल, बेरी, साल्हावास में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सरकारी स्कूलों में स्टाफ सरकारी स्कूल का ही नियुक्त किया जाएगा और निजी स्कूलों में जो सेंटर बनाए गए हैं उनमें परीक्षा केंद्र अधीक्षक के तौर पर सरकारी स्कूलों के प्राचार्य को नियुक्त किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की धांधली की गुंजाइश न रहे। बहादुरगढ़ ब्लॉक में परीक्षा केंद्रों में परीक्षा को सुचारु तौर पर करवाने के लिए 6 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं। वहीं झज्जर शहर में दो उड़नदस्ते, मातनहेल, साल्हावास, बेरी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एक-एक उड़नदस्ता नकल को रोकने के लिए नियुक्त किया गया है। दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कक्षा दो से कक्षा नौवीं के लिए आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सभी प्रश्न पत्रों को खोला जाएगा और तब जाकर छात्र-छात्राओं प्रश्न पत्र पत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए जिला शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट है और स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में परीक्षा को पारदर्शिता रूप से संपन्न करवाना है।
विज्ञापन

ये बनाए गए केंद्र
1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में कक्षा छह से कक्षा नौवीं तक।
2. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर, कक्षा दो से कक्षा पांच तक।
3. श्री रामा भारती स्कूल पटेल नगर बहादुरगढ़ में कक्षा 8 से 9 तक ।
4. सेंट स्टीफन इंडियन पब्लिक स्कूल ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ में कक्षा दो।
5. डीएस आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर, बहादुरगढ़ में कक्षा छह।
6. डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल सेक्टर, बहादुरगढ़ में कक्षा पांच से कक्षा छह तक।
7. मांउट व्यू स्कूल बेरी रोड, बहादुरगढ़ में कक्षा चार।
8. बाल विकास स्कूल झज्जर रोड, बहादुरगढ़ में कक्षा तीन।
9. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में कक्षा दो से नौंवी तक।
10. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल में कक्षा दो से नौवीं तक।
11. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास में कक्षा दो से नौवीं तक परीक्षा होगी।
वर्जन
कक्षा दो से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 134ए के तहत परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed