फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To tackle the problem of waterlogging, 25 rain water harvesting systems will be installed at a cost of Rs 80 lakh.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 80 लाख से लगाए जाएंगे 25 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
To tackle the problem of waterlogging, 25 rain water harvesting systems will be installed at a cost of Rs 80 lakh.
-फोटो 53 : रेन वाटर हार्वेस्टिंग का शुभारंभ करते नप के उप प्रधान पालेराम शर्मा। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों को राहत देने के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत झील मोहल्ला से की गई है। शनिवार को नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा और चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सैनी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

झील मोहल्ले में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की योजना के अनुसार प्रथम चरण में पूरे बहादुरगढ़ शहर में 25 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इन पर करीब 80 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। शहर के सेक्टर-6, मांडौठी बाजार, झील मोहल्ला सहित अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में इन सिस्टमों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में लिया गया था, जिसमें प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी और भूमिगत जलस्तर को भी बढ़ावा मिलेगा। झील मोहल्ले में सबसे पहले यह सिस्टम लगाकर अन्य इलाकों के लिए उदाहरण पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हमारा लक्ष्य है कि बरसात के पानी को व्यर्थ बहने के बजाय संरक्षित किया जाए, जिससे भविष्य में जल संकट से बचा जा सके। चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी ने बताया कि नगर परिषद पर्यावरण संरक्षण और शहरी जल प्रबंधन के लिए लगातार काम कर रही है। यह परियोजना न केवल जलभराव से राहत देगी बल्कि शहर के हर सेक्टर में स्वच्छता और जल संरक्षण के नए मानक स्थापित करेगी।

इस परियोजना पर नगर परिषद की ओर से 80 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अगर और कहीं भी जरूरत हुई तो वहां पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस मौके पर पवन रोहिल्ला, आशु सैनी, मनमोहित गुप्ता, कृष्ण प्रधान, उमेश, केवल राम, विजय वाल्मीकि, विनोद, धर्मपाल, बलजीत, सविता पवार, सुशील प्रकाश और महेशी प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed