फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To make the Bharat bandh successfull, the agitating farmers were ready

भारत बंद सफल बनाने के लिए आंदोलनकारी किसानों ने कसी कमर

Sun, 26 Sep 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
To make the Bharat bandh successfull, the agitating farmers were ready
बहादुरगढ़। 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए आंदोलनकारी किसानों ने कमर कस ली है। किसान नेताओं द्वारा विभिन्न संगठनों, आमजन, यूनियनों व खाप प्रतिनिधियों से इस बंद में सहयोग करने की अपील की जा रही है। वहीं शिक्षण संस्थाओं को भी इस संघर्ष में साथ देने को कहा है। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डरों पर बैठे किसानों के 10 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को टीकरी बार्डर पर किसानों की सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (घासीराम) के अध्यक्ष जोगेंद्र नैन ने कहा कि बॉर्डर पर 10 महीने होने पर 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। हमारा आंदोलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत बंद से हम सरकार को यह दिखाना चाहते हैं कि किसान अभी भी मोर्चे पर डटा हुआ है। वह डरा नहीं है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 27 सितंबर को चाहे कोई रिक्शा चलाने वाला हो या मजदूर या फिर प्राइवेट स्कूल है, उनसे गुजारिश है कि हमारे संघर्ष को समर्थन दें और एक दिन के लिए ऑफिस बंद करें। यह भारत बंद सुबह 6 से 4 बजे तक रहेगा। सुबह से हम दुकानें बंद रखेंगे और सभी बाजार बंद करेंगे। सभी खापें, यूनियन, ट्रक यूनियन सब हमारा 27 को समर्थन करें। हमारे संघर्ष का यह नतीजा है कि अब कोई भी राजनेता कहीं जाता है तो उसका विरोध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed