फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To give a new edge to the farmer movement, 40 farmer organizations of Haryana came together to form SKM Haryana

किसान आंदोलन को नई धार देने के लिए हरियाणा के 40 किसान संगठनों ने एक मंच पर आकर बनाया एसकेएम हरियाणा

Sat, 06 Mar 2021 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
To give a new edge to the farmer movement, 40 farmer organizations of Haryana came together to form SKM Haryana
टीकरी बार्डर पर मीटिंग में मौजूद किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों को वापस कराने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को हरियाणा में नई धार देने के उद्देश्य से प्रदेश भर के करीब 40 किसान संगठनों ने एक मंच पर आकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा का गठन किया है। यह संगठन किसान आंदोलन को अधिक मजबूत करेंगे। शुक्रवार को मोर्चा की पहली बैठक टीकरी बॉर्डर पर हुई। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने भी इसमें शिरकत की। इसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का सत्र चल रहा है। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि बीजेपी, जजपा और इनके भाजपा समर्थित विधायकों का घेराव किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एसकेएम हरियाणा के सदस्य पश्चिमी बंगाल जाएंगे और भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

गुरनाम चढूनी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से मिलकर काम करेगा, इसके साथ संगठन अपने स्तर पर आंदोलन को गति देगा। आंदोलन को तेज करने के लिए हर हफ्ते संगठन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पहले की तरह भाजपा, जेजेपी के विधायकों, मंत्री और नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा। कुछ जगहों से खबरें आ रही हैं कि बीजेपी, जेजेपी के एमएलए गांवों में घुसने की कोशिश करके गांवों का माहौल खराब कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में टोल हटाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र हुड्डा, हरियाणा पंजाब के एकता मंच से सतीश राणा, बीकेयू लोकशक्ति से जगबीर सिंह, बीकेयू राष्ट्रवादी के जफर मेवाती, केपी सिंह, बीकेयू (टिकैत) से युवा अध्यक्ष रवि आजाद, हरियाणा खेती बचाओ संघर्ष समिति से जरनैल सिंह रतिया, लोक पंचायत से गुरुडम झब्बर, अखिल भारतीय न्यूनतम समर्थन मूल्य से प्रदीप धनखड़, शहीद भगत सिंह सेना से विक्रम, बीकेयू (मांगेराम) से भीम मालिक, किसान एकता से गुरप्रीत जेलदार, महिला किसान शक्ति से सुमन हुड्डा, किसान सोशल आर्मी से अनूप चिन्योट, बीकेयू किसान से सरदार सुखेदव विर्क, राष्ट्रीय किसान संगठन से जसबीर सिंह भाटी, आवाजे खलियान से मनोज सहरावत व सरदुल सिंह, जगजीत सिंह, परवीर सरपंच, उमराव बेर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed