{"_id":"64a46d909443aea3b90714a4","slug":"tires-of-three-vehicles-burnt-due-to-falling-of-high-tension-wire-head-broken-two-drivers-survived-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-931-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईटेंशन तार गिरने से तीन वाहनों के टायर जलेे, शीश टूटा, दाे चालक बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईटेंशन तार गिरने से तीन वाहनों के टायर जलेे, शीश टूटा, दाे चालक बचे
Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार दोपहर को तेज आंधी के दौरान 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर वहां खड़े वाहनों के ऊपर गिर गया। इससे तीन वाहनों के टायर पूरी तरह जल गए, जबकि दो बस के चालक करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। एक बस का शीशा भी टूटा है। वहां पर खड़ी एक कार तार की चपेट में आने से बच गई। संयोग रहा कि बस में यात्री नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बावजूद विद्युत निगम की टीम आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।
घटना दोपहर समय 1:50 बजे की है। रिसालो देवी फाउंडेशन की एक बस सेक्टर 6 के डिवाइडिंग रोड पर खड़ी थी। यह बस छात्राओं को निशुल्क स्कूल लाती और ले जाती हैं। बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह बस को हटाने के लिए जैसे ही बस में चढ़ा तभी बस में अचानक जोर का झटका लगा, उसे लगा कि किसी वाहन ने पीछे से बस में टक्कर मार दी है। वह नीचे उतरा तो पता चला कि हाईटेंशन तार टूटकर बस गिरा था। पीछे कंडक्टर साइड में खिड़की का एक शीशा और बस के टायर भी जल गए हैं। उसने तुरंत बस मालिक जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश छिकारा को फोन किया और मौके पर बुलाया। छिकारा तुंरत मौके पर पहुंचे और बिजली निगम और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके अलावा वहीं पर खड़ी एक स्कूल सर्विस बस के चालक संदीप ने बताया कि तार टूटने के बाद वह भी अपनी बस को हटाने के लिए पहुंचा था, उसने जैसे ही खिड़की को खोलने की कोशिश की तो उसे करंट का झटका लगा। वह तुरंत पीछे हट गया, अन्यथा करंट की चपेट में आ सकता था। वहीं पर एक कैंटर भी खड़ा था। उसके भी सभी टायर जल गए। इससे वाहन मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
आधा घंटे बाद पहुंची बिजली निगम की टीम
सतीश छिकारा ने कहा कि उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत बिजली निगम और दमकल विभाग को फोन पर दी। दमकल की टीम तो तुरंत दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन बिजली निगम की टीम आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। चिकारा ने बताया कि बिजली निगम की ये लापरवाही है। इस तरह की घटनाओं में तो समय पर पहुंचना चाहिए यह विभाग की गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
वर्जन...
आंधी के चलते सेक्टर-6 की डिवाइडिंग रोड पर एक हाईटेंशन तार टूटकर वाहनों पर गिरने की वजह से टायरों में आग लगी थी। वह सूचना पर तुरंत दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे। जब तक आग बुझ चुकी थी। घटना में तीन वाहनों के टायर जल गए हैं। इनमें एक बस का शीशा भी टूटा है। हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। एक ड्राइवर बाल-बाल बच गया।