{"_id":"65be7faed8d74fe92e08bf8b","slug":"tired-of-stress-young-man-commits-suicide-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107650-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तकादे से तंग युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तकादे से तंग युवक ने दी जान
Sat, 03 Feb 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। अहीर गांव में एक युवक ने कीटनाशक निगलकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने उधार रुपये लिए थे। तीन लोग 20 रुपये सैकड़ा की दर से ब्याज जोड़कर उससे उधार रकम का तकादा कर रहे थे। इसी से तंग आकर उसने जान दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अहीर गांव निवासी ओमबीर ने पुलिस ने शिकायत दी हैं कि उसका बेटा रोहित विवाहित हैं। दो फरवरी को उसकी पत्नी किताब देवी व उसका बेटा रोहित, पुत्रवधू पुजा, पोता पोती घर पर थे। सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी किताब देवी ने उसे बताया कि रोहित ने कीटनाशक निगल लिया है। वह रोहित को रेवाड़ी अस्पताल ले गया जहां उसने दम तोड़ दिया। ओमबीर का आरोप है कि रोहित को अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने बताया था कि गांव का अक्षय, कालू और चिंटू व अन्य ने उसेरुपये उधार दे रखे थे। ये लोग अब रोहित को 20 रुपये सैकड़ा का ब्याज जोड़कर रकम देने के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्हीं से तंग आकर रोहित ने कीटनाशक खाया है। परिजनों ने बताया कि आज से करीब एक माह पहले अक्षय उनके घर आया था और उसे रुपये देने के लिए धमकी दे रहा था। इसी वजह से रोहित कई दिन से घर से भी कम निकल रहा था। उन्होंने बताया कि करीब 4 माह पहले चिंट्टु ने उसके सामने खेत में रोहित को पैसे देने बारे दबाव भी दिया था। पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर तीन को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।