फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tired of dowry harassment, married woman hangs herself, case registered

दहेज प्रताडना से तंग आकर विवाहिता ने लगाया फंदा, मामला दर्ज

Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tired of dowry harassment, married woman hangs herself, case registered
दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी खुमार में दहेज प्रताडना से तंग आकर विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जहाजगढ़ निवासी मृतका के भाई मनोज कुमार ने पुलिस को दिए बयान बताया कि 14 वर्ष पहले बहन आशा की शादी गांव खेड़ी खुमार निवासी अजय पुत्र श्रीभगवान के साथ की थी। शादी में अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था। उसके कुछ दिनों बाद से ही सुसराल वाले बार-बार दहेज लाने के लिए तंग रखते थे। मृतका महिला को एक 12 साल का लड़का व एक 10 साल की लड़की है।
विज्ञापन

भाई मनोज कुमार ने बताया कि बहन को दहेज के तंग करते थे तो गांव में जाकर कई बार परिवार को समझाया। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहता था। उसके बाद फिर से तंग करना शुरू कर देते थे। पिछले करीब 3 साल से काफी परेशान कर रखा था और बार-बार तलाक के लिए दबाव बनाते थे। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार को दिन में करीब 3 बजे गांव जहाजगढ़ में मां उर्मिला से बात हुई थी और उसके बाद शाम 5 बजे झज्जर में रह रही बहन ऊषा से बात हुई थी। उस समय ऐसा कुछ नही था। न उसने कोई बात बताई थी। 5 बजे बाद परिवार को सूचना मिली की आशा ने फंदा लगा लिया है। परिजन जब सुसराल पक्ष पहुंचे तो विवाहिता को फंदे से उतार रखा था और पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी। मायके पक्ष वालों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई।

गांव खेड़ी खुमार में विवाहिता ने घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई मनोज कुमार के बयान दर्ज किए गए। मृतका के पति अजय, ससुर श्रीभगवान, सास दयावती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। - शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed