फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tire, battery and diesel theft of three trucks, case registered

तीन ट्रकों के टायर, बैटरी व डीजल चोरी, मामला दर्ज

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tire, battery and diesel theft of three trucks, case registered
झज्जर। रेवाड़ी रोड पर एक होटल के पास खड़े तीन ट्रकों से एक के टायर, एक का डीजल व एक की बैटरी चोरी कर ली गई हैं। खास बात यह रही की इन ट्रकों के चालकों ने ही वारदात को अंजाम दिया है और दुकानदार को बेच दिया है। पुलिस ने ट्रकों के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूप सिंह निवासी गांव उड़ीना जिला महेंद्रगढ़ ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके एक ट्राले पर ड्राइवर कर्मवीर गांव रतीभानपुर जिला हाथरस (यूपी) और दूसरी गाड़ी पर ड्राइवर दुर्गेश गांव गदलपुर (यूपी) और तीसरी गाड़ी पर ड्राइवर अंकित निवासी गांव गदलपुर (यूपी) कार्यरत थे। ये तीनों ड्राइवर उसकी गाड़ियों को करीब एक साल से चला रहे थे। 16 अप्रैल को ड्राइवर के पास किसी काम से फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे खाना खाकर चलेंगे। उनका फोन न आने पर उसने जब दोबारा उनके पास फोन किया तो तीनों का फोन बंद मिला। फिर जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन पता की। उसकी गाड़ियां झज्जर रेवाड़ी रोड पर एक होटल के पास खड़ी थीं। जब वह गाड़ियों के पास पहुंचा तो एक ट्रोले के टायर गायब मिले और दूसरे का डीजल गायब था और तीसरी गाड़ी में से बैटरी गायब थी। वहां पर जब एक दुकान पर चेक किया तो उसकी गाड़ी के टायर दुकान पर थे। जब टायरों के बारे में तसल्ली करने के लिए दुकानदार को फोन किया तो उसने बताया कि उसने ये टायर 55 हजार रुपये में खरीदे हैं। उसके बाद देखा तो वहां पर तेल के ड्रम भी रखे हुए थे। वहीं इस संदर्भ में प्रभारी शहर थाना कर्मबीर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed