फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Till 23 april sealed darmpura street.

23 तक सील रहेंगी धर्मपुरा की गलियां

Fri, 10 Apr 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Till 23 april sealed darmpura street.
धर्मपुरा की सील की गई गली में एलपीजी की आपूर्ति के लिए जाते वेंडर। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। धर्मपुरा निवासी महिला नर्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भले ही इस महिला के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संपर्क में आए 12 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह मोहल्ला 23 अप्रैल तक सील ही रहेगा। उधर, जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने वाले बहादुरगढ़ के सभी लोगों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डॉ. हर्षदीप वर्मा और डॉ. नवीन की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने शुक्रवार को भी लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से धर्मपुरा और जटवाड़ा मोहल्ला में खास नजर रखी। धर्मपुरा के 355 घरों में रह रहे सभी 1980 लोगों और जटवाड़ा मोहल्ला के कुल करीब 1500 घरों में रह रहे लगभग नौ हजार लोगों के स्वास्थ्य पर नागरिक अस्पताल की यह टीम विशेष नजर रखे हुए है। धर्मपुरा में घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन

वीरवार को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सील करने के बाद एकाध आदमी को केवल अति आवश्यक कार्य के लिए ही धर्मपुरा की सील गलियों से बाहर जाने या अंदर आने की छूट दी गई। ऐसे लोगों में रसोई गैस और दवाई की डिलिवरी देने वाले भी शामिल थे। तमाम गलियों में सैनिटाइजेशन की मुहिम चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला के लोगों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही। पार्षद सुरेंद्र चुघ ने कहा कि धर्मपुरा के लोग प्रशासन को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में प्रदेश की 85 नर्स काम करती हैं। जिनमें से 44 नर्स बहादुरगढ़ की हैं। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने अस्पताल को लिखकर वहां काम कर रहे झज्जर जिले के सभी लोगों की हेल्थ रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed