फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tikri border sealed, barbed wire and concrete wall will stop farmers

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंजाब, चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन बंद

Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Tikri border sealed, barbed wire and concrete wall will stop farmers
झज्जर। किसान आंदोलन के चलते हरियाणा रोडवेज अलर्ट हो गया है। हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की बसें पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बंद कर दी गई है। मंगलवार को कुछ बसों को चंडीगढ़ के लिए भेजा गया था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते बसें करनाल तक ही गई। उससे आगे बसें नहीं जा सकी और वापस लौट आई।
विज्ञापन

पंजाब के लिए जाने वाली बसें भी बीच रास्ते से वापस आ गई। झज्जर डिपो से चंडीगढ़ के लिए पूरा दिन कई बसें हैं। मंगलवार सुबह बसों को भेजा भी गया, लेकिन करनाल तक जाकर बसें वापस लौट आई। वहां किसान आंदोलन के चलते आगे रास्ता बंद किया गया है। इसी प्रकार से पंजाब के लुधियाना, जालंधर, बठिंडा के लिए झज्जर से बसें जाती है, लेकिन मंगलवार को लुधियाना जाने वाली बस जींद तक गई। इसी प्रकार से जालंधर जाने वाली बस सिरसा तक गई है। इसी प्रकार से बठिंडा जाने वाली बस भी बीच में ही वापस आ गई।
विज्ञापन




वर्जन
पंजाब व चंडीगढ़ जाने वाली बसें बीच में ही वापस लौट आई है। दिल्ली जाने वाली बसों को वाया बादली होकर निकाला जा रहा है।
प्रमोद कुमार, सुपरवाइजर, बस अड्डा, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed