फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tikri Border: Emphasis on intensifying the movement

टीकरी बॉर्डरः आंदोलन को तेज करने पर जोर

Thu, 25 Nov 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tikri Border: Emphasis on intensifying the movement
टीकरी बॉर्डर सभा में अपने नेताओं के विचार सुनते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर सभा में पिछले कई दिनों की तुलना में किसानों की अधिक भीड़ रही। आंदोलनकारी किसानों ने दीनबंधु चौ. छोटूराम की जयंती मनाई। कई किसान नेताओं ने स्टेज से उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर किसान हितों के लिए लड़ने का आह्वान किया। साथ ही किसानों से आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

सिलानी गेट झज्जर से जगबीर सिंह ने दीनबंधु सर छोटूराम की सेवाओं का जिक्र किया। महाबीर सिंह नीलवाल ने कहा कि पूरे देश में घूमकर संगठन खड़ा करना पड़ेगा। उसमें एक झंडा होना चाहिए और एक ही निशान। हमें जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर एक होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अभी भी बरगला रहे हैं कि किसानों का एक वर्ग तीन कानूनों का विरोध कर रहा था। ये कानून पवित्र थे। मोदी किसानों को बांटने की चाल चल रहे हैं। हमें पूंजीपतियों से राहत पानी है। अमरजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम किसानों व शोषित लोगों के हकों की आवाज उठाने वाले थे। उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी सरकार ने कपड़ों पर भी टैक्स लगाया है। बिहार के पटना से तुलसी कुमार ने किसानों को समर्थन दिया और रामचरित मानस के श्लोक प्रस्तुत किए। जम्हूरी किसान सभा के प्रधान अमरीक सिंह फबड़े ने कहा कि जो किसान घरों में बैठे हैं वे जागरूक हों। जिया लाल प्रदेश सचिव बीकेयू हरियाणा ने चौ. छोटूराम के जीवन बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अफवाहें फैलाने वालों से सतर्क होने की जरूरत : बिंदर सिंह
बिंदर सिंह गोलेवाला बीकेयू राजेवाल ने कहा कि उनकी मांगों को पहले ही सरकार मान लेती तो वे अपने घर चले जाते लेकिन जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती, वे यहीं बैठे रहेंगे। कीर्ति किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह भिक्खी ने कहा कि कुछ लोग आंदोलन को लेकर गलत अफवाहें फैला सकते हैं। ऐसे में हमें उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। मोर्चे पर हमें डटे रहना है। हम मोर्चा जीत चुके हैं। कुछ मांगे बाकी हैं, उन्हें भी पूरा करवाकर ही घर जाएंगे। बीकेयू लखोंवाल के काका सिंह बराड़ ने कहा कि 26 नवंबर की एसकेएम की कॉल पर हम इस सरकार को दिखा देंगे कि किसान क्या चीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘समाजवाद लाएंगे और पूरे देश को एक करेंगे’
पंजाब किसान यूनियन के प्रधान रुलदू सिंह मानसा ने कहा कि आज हमारे पास जो जमीन बची है, उसी के लिए लड़ाई है। सरकार पूंजीपतियों को हमारी भूमि देना चाहती है। हम अपने देश में समाजवाद लाएंगे और पूरे देश को एक करेंगे। कुल हिंद किसान सभा के बलकरण सिंह बराड़ ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed