{"_id":"66df89dbfe683e6ba30312a4","slug":"ticket-given-to-woman-from-beri-bet-on-educationist-from-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113553-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी से महिला को टिकट, बहादुरगढ़ से शिक्षाविद् पर खेला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी से महिला को टिकट, बहादुरगढ़ से शिक्षाविद् पर खेला दांव
Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा और कांग्रेस जिले की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने जिले की बेरी, बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित कर दिए।
बेरी
सीट से पूर्व आप प्रत्याशी अश्वनी दुल्हेड़ा की पत्नी सोनू अहलावत शेरिया को टिकट दिया गया है। अश्वनी दुल्हेड़ा ने 2019 में बेरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था। उन्हें केवल 1924 वोट ही मिले थे। पार्टी ने इस बार उनकी पत्नी सोनू को टिकट थमाया है। वह अन्ना आंदोलन से ही अपने पति के साथ सक्रिय रहीं हैं और पार्टी की महिला संगठनों की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहतीं हैं।
बहादुरगढ़
विस सीट से आप ने शिक्षविद् कुलदीप छिकारा को टिकट दिया है। वह गांव कानौंधा के रहने वाले हैं और पूर्व पार्षद रह चुके हैं। पहले वह कांग्रेस में थे और कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं। आम आदमी पार्टी में वह तीन साल से सक्रिय हैं। वह इस समय पार्टी में लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
विज्ञापन
बादली
से पार्टी ने रणबीर सिंह गुलिया को टिकट दिया है। उनके पिता सत्यानारायण भूतपूर्व सैनिक रहे हैं। उनके पास पार्टी प्रदेश संयुक्त सचिव ट्रेड का पद है और काफी सक्रिय भी हैं।
बागी बढ़ा सकते हैं भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें
इस बार टिकट आवंंटन से भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में बगावत हावी है। बागी नेता दोनों पार्टियों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता संजीत कबलाना झज्जर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन विधायक गीता भुक्कल को टिकट मिली। संजीत कबलाना कई दिनों से समाज की बैठकें भी कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने रहणिया मोहल्ला, छारा चुंगी और बिरोहड़ गांव में सामाजिक बैठकें की ताकि उनके नाम पर सर्वसम्मति बने। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वह 11 सितंबर को अपना नामांकन करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित अहलावत ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला बेरी से किया है। अमित मंगलवार को अपना नामांकन करेंगे।
गीता भुक्कल आज करेंगी नामांकन
झज्जर से विधायक गीता भुक्कल मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य विधायक साथ रहेंगे।