फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three women became chairperson in 73 years

Jhajjar-Bahadurgarh News: 73 साल में तीन महिलाएं बनीं चेयरपर्सन

Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three women became chairperson in 73 years
27jjrp28- बेरी नगर पालिका का कार्यालय। संवाद
बेरी। बेरी नगर पालिका का इतिहास सबसे पुराना है। पिछले 73 सालों के इतिहास में पालिका में अब तक केवल तीन महिलाओं को पालिका चेयरपर्सन बनने का मौका मिला।
विज्ञापन

इसमें से दो महिलाओं ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया तो एक महिला चेयरपर्सन पद पर 4 साल रही, क्योंकि एक साल तक चेयरमैन का चुनाव ही नहीं हो सका था। इस बार पालिका चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए कोई महिला मैदान में नहीं है। हालांकि एक महिला ने नामांकन भरा था, लेकिन अंतिम दिन वापस ले लिया गया था। ऐसे में इस बार चुनाव केवल पुरुषों के बीच ही होगा।
विज्ञापन

2003 में सबसे पहले महिला चेयरपर्सन बनी : नगर पालिका बेरी में सबसे पहले वर्ष 2003 में सुमित्रा महिला चेयरपर्सन बनी थी। 2003 से 2008 में सुमित्रा ने चेयरपर्सन का 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था। उसके बाद 2008 से 2010 तक रणबीर सिंह चेयरपर्सन बने और 2 साल के कार्यकाल के बाद 2010 से 2013 तक फूल कंवार चेयरपर्सन रहे। वर्ष 2013 में नगर पालिका के चुनाव हुए। चेयरपर्सन बनने के लिए खींचतान के चलते एक साल का समय लग गया। चुनाव के एक साल बाद वार्ड-10 से महिला रामरति को चेयरपर्सन चुना गया था। रामरति ने 2014 से 2018 का कार्यकाल पूरा किया। वहीं 2018 में जिंदल देवी को चेयरपर्सन चुना गया। 2018 से 2023 में जिंदल देवी ने चेयरपर्सन का 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed