{"_id":"600e7854d1aecd08dc2ddc3b","slug":"three-protesters-died-at-tikri-border-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई
Mon, 25 Jan 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
किसान जोगेंद्र सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे तीन किसानों की रविवार रात मौत हो गई। मृतकों में दो किसान हरियाणा के जिला हिसार और एक किसान पंजाब के जिला मानसा का निवासी था। किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में सोमवार तक 23 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल हिसार जिले के गांव मिर्चपुर के निवासी जोगेंद्र सिंह (40) पुत्र भीम सिंह को साथी किसान सोमवार सुबह करीब 10 बजे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया गया है कि जोगेंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - ट्रैक्टर परेड का रूट प्लान तय, टीकरी से चलेगा सबसे लंबा 110 किमी का काफिला
विज्ञापन
वहीं हिसार जिले की तहसील मंडी आदमपुर के गांव बगला के निवासी जयवीर को उनके साथी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयवीर की आयु करीब 47 साल थी। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
टीकरी बॉर्डर के निकट ठहरे पंजाब के जिला मानसा के गांव धिंगर के आंदोलनकारी किसान गुरमीत सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई। उनके साथी सुबह करीब सवा आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरमीत की मौत हृदय गति रुकने से हुई। उनकी आयु लगभग 48 साल थी। पुलिस ने तीनों किसानों के परिजनों को सूचित कर दिया है।