फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three players won medals in the Boxing Federation Cup

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी फेडरेशन कप में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 07 Oct 2025 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Three players won medals in the Boxing Federation Cup
07jjrp20- झज्जर। सागर जाखड़
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के तीन मुक्केबाजों ने मुक्केबाजी फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में एक से सात अक्तूबर तक चेन्नई में बॉक्सिंग फेडरेशन कप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तीन मुक्केबाजों ने पदक जीतकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया।
विज्ञापन

सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक और मितेश देशवाल व अरमान अहलावत ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले लगातार मेहनत की थी, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता जिले के युवा मुक्केबाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और फिटनेस के साथ-साथ मानसिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मुक्केबाजों की उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है।

07jjrp20- झज्जर। सागर जाखड़

07jjrp20- झज्जर। सागर जाखड़

07jjrp20- झज्जर। सागर जाखड़

07jjrp20- झज्जर। सागर जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed