{"_id":"612e84878ebc3e24c85b3e71","slug":"three-players-won-medals-in-kick-boxing-bahadurgarh-news-rtk6225866183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
साथी खिलाडिय़ों व कोच के साथ स्वर्ण पदक विजेता कुसुम।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में गोवा में हुई सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की 3 महिला खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोवा से लौटने के बाद विजेता खिलाड़ियों का खेल प्रशंसकों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।
सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 अगस्त तक गोवा के मापसा दीनदयाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। इसमें 25 राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश से 95 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें जिले की अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग महिला खिलाड़ी कुसुम गोयला कलां ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किया। तन्नु नेहरा ने रजत पदक हासिल किया और ज्योति राठी ने कांस्य पदक जीता।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने राज्यों के खिलाड़ियों को पदक जीतने पर प्रोत्साहित किया। उद्यमी शम्मी बंसल ने खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय महिला किक बॉक्सिंग खिलाड़ी कुसुम गोयला व अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग रेफरी व कोच जसवंत सिंह की सराहना की। झज्जर जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मेजर रविंद्र पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश गुलिया, नीरज लोहचब, प्रदीप लोहचब ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।