{"_id":"66dceb7bed2f5b79a30361b4","slug":"three-people-including-a-couple-injured-in-bike-collision-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109702-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक में टक्कर में दंपती समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक में टक्कर में दंपती समेत तीन लोग घायल
Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार का निवासी दिनेश पत्नी व सात वर्षीय भतीजे मणिक के साथ बाइक पर सवार होकर आसौदा स्थित दादा बूढ़ा मंदिर में जा रहे थे। रास्ते में बराही रोड पर उनकी बाइक की एक अन्य बाइक सवार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में वे तीनों गिर गए और गंभीर चोट आई। दिनेश का हाथ और पैर टूट गया। जबकि मणिक के पांव में भी गंभीर चोट आई।
राहगीरों ने तीनों को संभाला और सरकारी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिनेश व मणिक को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उनको एक निजी अस्पताल में ले गए। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची, लेकिन घायल बयान देने की स्थिति में नहीं थे। अब दिनेश के भाई मनोज की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान हो गई है। जसोरखेड़ी का रहने वाला है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।