{"_id":"66fb472b8be67de4c003aad7","slug":"three-passenger-trains-start-operating-relief-to-passengers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110236-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डेढ़ महीने से रद्द तीन पैसेंजर ट्रेनें रेलवे फिर से दौड़ने लगी है। बहादुरगढ़ से दिल्ली और रोहतक की तरफ प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यह ट्रेनें रद्द होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। अब उन्हें राहत मिल रही है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने दिल्ली-कुरुक्षेत्र फास्ट पैसेंजर ट्रेन को शकूरबस्ती से आगे दिल्ली जंक्शन तक चलाने की मांग की है, अभी यह गाड़ी शकूरबस्ती से संचालित हो रही है।
बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली और जींद-नरवाना जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। रद्द ट्रेनों में गाड़ी नंबर 04432 जाखल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, 04425 पुरानी दिल्ली से नरवाना पैसेंजर व गाड़ी नंबर 04426 जींद से नरवाना पैसेंजर शामिल थी। अब यह टै्रक पर दौड़ने लगी हैं। जबकि गाड़ी नंबर 14023/14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस को शकूरबस्ती से पिछले महीने चला दिया गया था। अब इस ट्रेन को भी रेलवे विभाग से दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने दिल्ली जंक्शन तक चलाने की मांग की है। समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि गाड़ियों के पुन: संचालन के बाद यात्रियों को राहत मिली है।
डेढ़ महीने से रद्द दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पहले की तरह ये ट्रेन चलेंगीं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।