फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three laborers including tractor driver injured in canter collision

कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सहित तीन मजदूर घायल

Sun, 06 Mar 2022 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three laborers including tractor driver injured in canter collision
बादली। बुपनियां गांव के पास ट्रैक्टर में कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सहित पंजाब के तीन मजदूर घायल हो गए। इनको झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों को रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक भट्ठे पर कार्यरत पंजाब के किशनपुरा निवासी कुलदीप पुत्र जोगेंद्र, पंजाब के कलाला माजरा निवासी गुरजीत पुत्र जग्गर सिंह और सुखविंद्र पुत्र रूलदा सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर माजरी गांव से बुपनियां की ओर से जा रहे थे। केएमपी के पास उनके ट्रैक्टर के सामने एक कैंटर आ गया। दोनों की टक्कर में तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को झज्जर अस्पताल ले जाया गया। जहां से रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पीजीआई रोहतक में सुखविंद्र की हालत नाजुक बताई गई है। गुरजीत और कुलदीप की हालत में सुधार है। पुलिस ने घायल गुरजीत की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed