{"_id":"5f74dee08ebc3e8cba6c3656","slug":"three-killed-by-corona-in-one-day-for-the-first-time-bahadurgarh-news-rtk5760950182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक दिन में कोरोना से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक दिन में कोरोना से तीन की मौत
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले में पिछले चार दिनों में संक्रमित मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 25 मरीजों और 15 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। वहीं एक दिन में पहली बार तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा। जिले में संक्रमण से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले चार दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 92 नए मरीज मिले और 183 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2489 पहुंच गया है। इनमें से 2210 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 255 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है और करीब दस दिन से जिले में कोरोना के केस ज्यादा नहीं आ रहे। यह राहत की बात है, लेकिन अभी सावधान रहने की जरूरत है। घर से निकलें तो फेस मास्क जरूर लगाएं, पर्याप्त सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। साबुन से हाथ धोते रहें।
यहां मिले संक्रमित
बहादुरगढ़ के सेक्टर-6, ओमैक्स सिटी के हैप्पी होम, लाइन पार के शंकर र्गाडन, परनाला, दयानंद नगर की गली नंबर-2 व गांव मातन, बादली के क्षेत्र के बुपनियां, बादली व लुकसर, बेरी के पाना बैठान व गोच्छी और झज्जर के बुद्धो माता मंदिर, दमदमा मोहल्ला, हसनपुर, तुम्बाहेड़ी, जोन्धी, कोट, शेखूपुर, छबीली, सुबाना व कासनी के लोग शामिल हैं। वहीं डिस्चार्ज होने वालों में बहादुरगढ़ के शास्त्रीनगर लाइनपार, सेक्टर-6, बसंत विहार, मांडोठी, कसार, आर्यनगर व उत्तम कालोनी, बादली क्षेत्र के बाढ़सा, गोयला कलां व बादली और झज्जर के खातीवास, कहरी, लुहारी व नंगला के लोग शामिल हैं।