फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three killed and eight injured in road accident in Jhajjar of Haryana

Jhajjar Breaking News: तेज रफ्तार कार ने जुगाड़ ट्रॉली को मारी टक्कर, युवती समेत तीन की मौत, 11 घायल

Thu, 10 Nov 2022 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 08:44 PM IST
सार

एक घायल निजी अस्पताल में भर्ती, नौ रोहतक पीजीआई रेफर किए गए हैं। गुरुवार को झज्जर-बेरी मार्ग पर रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ।

विज्ञापन
Three killed and eight injured in road accident in Jhajjar of Haryana
झज्जर में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में धौड़-बेरी मार्ग पर रेलवे फाटक से आगे एक बाइक के पीछे जुड़ी ट्रॉली (जुगाड़ ट्रॉली) को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित तीन लोगों को मौत हो गई जबकि कार व ट्रॉली में सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से शहर के सामान्य अस्पताल और कार चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां से 10 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ईआरवी व शहर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया। शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे धान की कटाई के बाद गुढ़ा गांव निवासी नवीन पुत्र शमेर सिंह (33) अपनी बाइक के पीछे जुड़ी ट्रॉली लेकर श्रमिकों को झज्जर छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह धौड़ रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक चालक नवीन, ट्रॉली में बैठे उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव बमनेटा निवासी रोहताश पुत्र उदयपाल, उसकी पत्नी रीना, रोहताश की पुत्री रूपा, उसका साला भीक्कम, बिजेंद्र पुत्र मंगली, रेखा पत्नी बिजेंद्र, भूपेंद्र पुत्र बिजेंद्र व ओमबीर झज्जर आ रहे थे। वहीं कार में चालक दुजाना गांव हाल रामनगर झज्जर निवासी अजय उर्फ कपिल पुत्र श्रीभगवान, झज्जर निवासी मंदीप लांबा वकील पुत्र मातूराम, सचिन, सन्नी पुत्र जीत सिंह निवासी कंवर सिंह कॉलोनी व गौरव पुत्र रमेश घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें निजी व सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सामान्य अस्पताल में रूपा, नवीन व भीक्कम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रोहताश, रीना, बिजेंद्र, भूपेंद्र, रेखा, ओमबीर, सन्नी, गौरव, सचिन व मंदीप को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।


सड़क हादसे में एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - शेर सिंह, निरीक्षक, प्रभारी शहर थाना, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed