फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three injured in clash between two groups, seven accused arrested

दो गुटों के बीच हुए झगड़े में तीन घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three injured in clash between two groups, seven accused arrested
बरहाना और सुर्खपुर गांवों के शराब ठेकों पर एक माह पूर्व हुए विवाद के मामले को लेकर शहर की जयहिंद कॉलोनी में सोमवार की रात में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुर्खपुर गुट की तरफ से हवाई फायर भी किया गया। लड़ाई की सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों के बयान पर मामले दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में बरहाना गांव के सात लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जबकि मारपीट के साथ-साथ 22 हजार रुपये छीनने का भी आरोप सुर्खपुर गुट की तरफ से लगाया गया है। पुलिस ने सुर्खपुर के तीन लोगों और बरहाना के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर नरसिंह ने बताया कि अजीत निवासी गांव सुर्खपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। एसपी राजेश दुग्गल के निर्देश पर मारपीट व छीनाझपटी के उपरोक्त मामले में वांछित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण, अनिल, सुमित, जितेंद्र, अशोक, मनजीत तथा सोमबीर निवासी गांव बहराना के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छिनी गई राशि में से 22000 रुपये नगद, एक डीवीडी तथा मारपीट में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं। घटना में सुर्खपुर गांव निवासी अनील, प्रमोद व अजीत घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के बयान पर अनिल, प्रमोद व अजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed