फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three including a woman died in separate accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग अलग हादसों में महिला सहित तीन की मौत

Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman died in separate accidents
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ज्योति निवासी लाइनपार और बंटी वर्मा निवासी इंद्रा पार्क के रूप में हुई है। एक बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन निवासी ज्योति वीरवार की देर शाम रेलवे रोड से अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह प्लेटफार्म नम्बर-2 के पास से रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी तो उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। दूसरी ओर इंद्रा पार्क निवासी बंटी वर्मा की छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बंटी घुमने के लिए घर से निकला था, उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा-सांपला के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed