फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three Gram Panchayats of the district topped in the cleanliness campaign, honored by the CEO

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की तीन ग्राम पंचायतें स्वच्छता अभियान में अव्वल, सीईओ ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three Gram Panchayats of the district topped in the cleanliness campaign, honored by the CEO
24jjrp27- लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्राम पंचायतों को सम्मानित करते हुए सीईओ जिला पर
झज्जर। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला स्तर पर तीन स्वच्छ ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि जिला स्तर पर गठित कमेटी ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर विजेता ग्राम पंचायतों की घोषणा की, जिसमें प्रथम स्थान पर गांव हसनपुर (खंड झज्जर), द्वितीय स्थान पर गांव पटासनी (खंड माछरोली) तथा तृतीय स्थान पर गांव जहाजगढ़ (खंड बेरी) की ग्राम पंचायत रही।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि प्रत्येक खंड से दो-दो ग्राम पंचायतों के नाम जिला कार्यालय को भेजे गए थे। जांच उपरांत कमेटी द्वारा तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। अब इन ग्राम पंचायतों में से एक का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। सीईओ ने कहा कि स्वच्छता अभियान की असली जीत तभी होगी, जब इसे स्थायी रूप से बनाए रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी, बीडीपीओ धर्मपाल बाल्याण, राहुल मेहरा, सरपंच बलवान, कविता कुमारी यादव, सुमन, इंचार्ज एसबीएमजी सुशील सैनी, डीपीएम मीनू, संदीप बोडिया, संगीता दलाल व पूनम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed