{"_id":"67bccdc56ca9ac769203511b","slug":"three-gold-medalist-jaipal-dahiya-welcomed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113107-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन स्वर्ण पदक विजेता जयपाल दहिया का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन स्वर्ण पदक विजेता जयपाल दहिया का किया स्वागत
Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : सेवानिवृत्त प्राचार्य जयपाल दहिया जीते गए स्वर्ण पदकों के साथ। स्रोत स्वयं
- फोटो : परीक्षा देकर कॉलेज से निकलते विद्यार्थी।
बहादुरगढ़। यमुनानगर में आयोजित हरियाणा स्टेट मास्टर्स गेम्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 निवासी व सेवानिवृत्त प्राचार्य जयपाल दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीते। विजेता वेटरन खिलाड़ी का बहादुरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रशंसकों ने सम्मान किया।
यमुनानगर में 23 फरवरी को छठीं हरियाणा राज्य मास्टर्स गेम्स चैंपियनशिप हुई। इसमें प्रदेशभर से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जयपाल दहिया ने 65 से अधिक आयु वर्ग में खेलते हुए जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो व 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जयपाल दहिया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से भी दूर रहने की अपील की।