फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three girls from Dumarkhan village are playing in the Under-19 hockey team.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव डूमरखां की तीन बेटियां खेल रही अंडर-19 हॉकी टीम में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three girls from Dumarkhan village are playing in the Under-19 hockey team.
02जेएनडी23: हरियाणा की U-19 हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू । स्रोत कोच। - फोटो : नगर निगम
नरवाना। गांव डूमर खां की तीन होनहार बेटियां अदिति, राम भतेरी और अंजू हरियाणा की अंडर-19 हॉकी टीम में खेल रहीं हैं। तीनों खिलाड़ी दो से सात जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होने वाले राष्ट्रीयस्तर के हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। खेत-खलिहानों के बीच पली-बढ़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के कोच सुमित और कमलेश डीपी ने खुशी जताते हुए बताया कि अदिति, राम भतेरी और अंजू शुरू से ही अनुशासित और मेहनती रही हैं। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर ध्यान और खेल के प्रति समर्पण ने इन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। कोच सुमित का कहना है कि यदि इसी तरह मेहनत जारी रही तो ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति, राम भतेरी और अंजू की सफलता से गांव की अन्य लड़कियों को भी खेलों की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह सफलता उन तमाम लड़कियों के लिए संदेश है जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

----------------------

तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां



अदिति ने हॉकी में सब-जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक, जूनियर नेशनल में रजत पदक व राज्यस्तर पर पांच बार स्वर्ण पदक जीता है। अदिति फिलहाल हिसार में कोच आजाद सिंह मलिक के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। राम भतेरी ने हॉकी में नॉर्थ जोन में रजत पदक जीता है। साथ ही वह सब जूनियर नेशनल और जूनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुकी हैं। स्टेट लेवल पर भी रजत पदक हासिल किया है और अब तक कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। अंजू ने सब-जूनियर नेशनल और अंडर-19 स्टेटस्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। वह नेशनलस्तर पर भी खेल चुकी हैं।


02जेएनडी23: हरियाणा की U-19 हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू । स्रोत कोच।

02जेएनडी23: हरियाणा की U-19 हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू । स्रोत कोच।- फोटो : नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed