फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three children injured due to breaking of swing in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: झूला टूटने से एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल, फन टाउन वाटर पार्क में हुआ हादसा

Thu, 02 Jun 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

फन टाउन वाटर पार्क में हादसे के बाद एसडीएम ने जायजा किया। परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर शाम पुलिस ने अज्ञात झूला ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Three children injured due to breaking of swing in Bahadurgarh
हादसे में घायल हुए बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आसौदा मोड़ के पास फन टाउन वाटर पार्क में बुधवार शाम को एक झूला टूट गया। उसमें सवार एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के नजदीकी एडवोकेट नवीन सिंघल ने ट्वीट कर प्रशासन व मुख्यमंत्री से वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने और घायलों का इलाज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम ने घटना की जांच कराने के आदेश दिए हैं और वाटर पार्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वहीं, देर शाम थाना असौदा पुलिस ने घायल बच्चों के पिता आशीष चौधरी की शिकायत पर अज्ञात झूला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एडवोकेट नवीन सिंघल ने बताया कि दिल्ली के राजौरी गार्डन से एक परिवार बुधवार को आसौदा के फन टाउन पार्क में मनोरंजन के लिए आया था। यहां रेल की तरह दिखने वाले झूले पर उनके बच्चे झूल रहे थे। शाम करीब पांच बजे अचानक झूला टूट गया। झूला टूटने से उसमें सवार बच्चे जमीन पर आ गिरे। इससे तीन बच्चों को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 10 वर्षीय दिशा, तीन वर्षीय अवनि व सात वर्षीय आरव चौधरी शामिल हैं। तीनों बच्चों के सिर, हाथ और पांवों पर गंभीर चोटें आई हैं। झूला टूटने के बाद वाटर पार्क के कर्मचारी मौके से भाग गए। परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे।


मौके पर एंबुलेंस नहीं मिली। परिवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्थानीय प्रशासन को ट्वीट कर बच्चों को इलाज मुहैया करवाने और वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वाटर पार्क चलाने की अनुमति, फायर एंड सेफ्टी उपकरणों के साथ-साथ हादसे की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed