फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three arrested for stealing cash and medicines from a shop

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान से नकदी और दवाइयां ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing cash and medicines from a shop
08jjrp01- झज्जर। पुलिस द्वारा पकडे़ गए धोखाधड़ी के आरोपी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। गांव बहू बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर से सीएम फ्लाइंग बनकर दवाइयां और नकदी ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक संयम ने बताया कि मनोज निवासी खानपुर खुर्द जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने मनोज मेडिकल स्टोर के नाम से बहू बस स्टैंड पर दुकान खोली है। 12 अगस्त को खाना खाने के लिए घर गया था। दुकान पर प्रदीप व अंकित बैठे थे। इस समय एक नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी आई। 5 लोग उतरकर दुकान में घुस गए। इनमें से एक महिला पुलिस की वर्दी में थी।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान में चेकिंग करने के नाम पर सभी ग्राहकों को बाहर निकाल दिया। सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। दुकान से नमूने के नाम पर तीन कार्टन में महंगी महंगी दवाइयां भर के ले गए। गले पर बैठे प्रदीप को डरा धमकाकर 15 हजार रुपये भी साथ ले गए। पीड़ित 20 अगस्त को किसी काम से ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर झज्जर के ऑफिस में गया। पता चला कि ऐसी कोई टीम ड्रग डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मामले में पुलिस ने भिवानी जेल में बंद अंकित निवासी भिवानी, साहिल निवासी फरमाणा जिला रोहतक और नवीन निवासी मोखरा जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट लगाकर अदालत में पेश किया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed