{"_id":"6255d1dd60883a06764f359e","slug":"three-accused-of-assault-arrested-bahadurgarh-news-rtk643744079","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़। गली में ईंटे उतारने के विवाद में हुई मारपीट व जान से मारने की मंशा से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिफ्तारियां एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने की हैं। वारदात गांव गंगड़वा के एरिया में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को बादली एरिया से काबू किया है। यह जानकारी एंटी नारकोटिक सेल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दी।
उन्होंने बताया कि गांव गंगड़वा के निवासी नवीन कुमार के घर के दरवाजे के पास 5 जनवरी को रामधन और रामदास कैंटर से ईंटें उतार रहे थे। नवीन के पिता ने उन्हें दरवाजे के सामने ईंटें उतारने से मना किया तो उन्होंने गाली गलौज के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। लाठी-डंडों, फरसे व जेली से हमला कर दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शिकायत पर थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। अब तीनों आरोपियों पवन, सुरेंद्र व परमजीत को काबू कर लिया गया है। ये सभी गांव गंगड़वा के निवासी हैं। तीनों को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद