{"_id":"698f90298da5466d900af251","slug":"three-accused-including-two-minors-arrested-for-brick-and-knife-attack-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131706-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट और चाकू से हमला करने के दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट और चाकू से हमला करने के दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
झज्जर। थाना शहर झज्जर व स्पेशल स्टाफ झज्जर की संयुक्त टीम ने लड़ाई-झगड़ा में चोट मारने के मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजकुमार निवासी इस्माइला जिला रोहतक हाल किराएदार भट्टी गेट झज्जर शामिल है।
राजकुमार निवासी केशवगढ़ मध्यप्रदेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। वह फिलहाल बेरी गेट झज्जर में किराए पर रहते हैं। राजकुमार ने कहा कि वह वेटर हैं। 11 फरवरी की रात वह गांव सिलाना से काम करके दोस्तों के साथ कमरे पर लौट रहे थे।
इस दौरान चार लड़कों में एक ने उन्हें गाली दी और कहा कि इनको पीट दो। वह भागने लगे तो युवकों ने उनके दोस्त बंदिश को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। एक लड़के ने पीछे से राजकुमार की पीठ में चाकू से हमला किया। बंदिश के सिर व शरीर पर चाकू व ईंट से चोट मारी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना शहर झज्जर में शिकायत दर्ज की गई। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई ईंट व चाकू बरामद कर लिया और आरोपी राजकुमार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।