फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused including a minor arrested in murder case

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी काबू

Mon, 06 Nov 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three accused including a minor arrested in murder case
बादली। बादली निवासी एक व्यक्ति को षड्यंत्र के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या करने और शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जलाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्लिेरियो गाड़ी व एक पिकअप गाड़ी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने नाबालिग को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। जबकि दो को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर 2023 की रात को मुकेश को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका जला हुआ शव जंगल में मिला था। एक नवंबर 2023 को थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक बादली उपनिरीक्षक रमेश चंद की टीम ने तीनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। पकड़े गए दो बालिग आरोपियों केशीराम व मनोज को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों पुलिस के समक्ष बताया कि मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव पाहसौर की बणी में लेजाकर जला दिया था। मुकेश के अपहरण व हत्या की वारदात में प्रारंभिक जांच में पहला नाम मनोज का सामने आया था। मनोज अपने साथियों के साथ मृतक को उसके घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद वारदात की परतें खुलती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed