फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Threatened to kill the teacher on the phone

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 09 Apr 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the teacher on the phone
बहादुरगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अधीन लगते एक गांव के व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। वॉयस मैसेज के जरिये मिली धमकी के बाद व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबनी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सरकारी अध्यापक है और फिलहाल फरीदाबाद जिले में कार्यरत है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी के एक शैक्षणिक दस्तावेज पर मोबाइल नंबर लिखा था। मुझे लगा कि वह नंबर पत्नी का है, इसलिए ट्रू-कॉलर एप पर चेक करने लगा। इस दौरान पता चला कि यह नंबर सुरेंद्र नाम के शख्स का है। सालभर पहले सुरेंद्र ने मुझसे गाड़ी छीनने का प्रयास किया था। मैं जब भी खरखोदा जाता हूं, मुझे रोककर धमकी देता है। मेरे स्कूल में भी आता है। गत 1 अप्रैल की रात से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक मेरे पास लगातार उसने कॉल की। फिर वॉयस मैसेज भेजे। उन मैसेज में गाली-गलोच की गई है। आरोपी खुद को बड़ा बदमाश बताता है। उसकी धमकियों से मैं मानसिक रूप से तनाव में आ गया हूं। हर वक्त डर बना रहता है। परिवार की इज्जत व जान का खतरा है। उधर, सदर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed