फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Those who give clues in the jewelery theft case worth lakhs will get reward

लाखों के आभूषण चोरी मामले में सुराग देने वाले को मिलेगा इनाम

Fri, 04 Feb 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Those who give clues in the jewelery theft case worth lakhs will get reward
लाखों के आभूषण चोरी मामले में सुराग देने वाले को मिलेगा ईनाम
विज्ञापन

एसएचओ के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8930500609 पर दी जा सकती है सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली रोहतक रोड पर पुराने बराही मोड़ के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से 19/20 जनवरी की रात को सेंध लगाकर चोरी करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। चोरों का सुराग देने वाले को पुलिस ने ईनाम देने की घोषणा भी की है।

पीड़ित द्वारा की गई शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस ने 20 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने मौके का जायजा लेते हुए जांच के लिए पुलिस की टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए थे। टीमें अपने-अपने ढंग से मामले की जांच कर रही हैं। अब इस मामले में पुख्ता सुराग देने वाले को ईनाम देने की फैसला लिया गया है। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि चोरी के मामले में यदि किसी व्यक्ति के पास पुख्ता जानकारी है तो वह थाना शहर प्रभारी के मोबाइल नंबर अथवा व्हाट्सएप नंबर 8930500609 पर भेज सकता है। थाना शहर बहादुरगढ़ के मुंशी के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8930500648 पर भी भेजा जा सकता है। यदि कोई व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करना चाहे तो वह भी कर सकता है। उन्होंने इसके लिए आमजन से सहयोग की अपील की। कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई किराएदार जो दिनांक 20 जनवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया हो, जो चोरी की उपरोक्त घटना में शामिल हो सकता है। ऐसे संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस को मोबाइल नंबरों पर दी जा सकती है। जयभगवान ने कहा कि मोबाइल नंबर पर अथवा व्यक्तिगत संपर्क करके पुलिस को ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed