फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   This time the district has received 253 mm of rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: अबकी बार जिले में 253 मिमी हो चुकी है बारिश

Mon, 28 Jul 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
This time the district has received 253 mm of rain
बहादुरगढ़। अबकी बार सावन में बारिश के साथ प्रकृति भी हरी-भरी नजर आ रही है। जुलाई 2025 के 27 दिनों में अब तक 253 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि वर्ष 2024 में मात्र 98 एमएम बारिश हुई थी। ऐसे में 155 एमएम बारिश इस साल ज्यादा हुई है। इससे न केवल किसान खुश हैं बल्कि आमजन भी राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा बारिश होने से फसल पैदावार अच्छी होने के आसार हैं। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की किसानों ने रोपाई की हुई है। 2025 में बारिश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 25 मई को बहादुरगढ़ में 47.2 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 23 दिनों तक सूखा पड़ा और उमसभरी गर्मी का एहसास भी लोगों को खूब हुआ। 17 जून को फिर से बारिश हुई। सावन माह की शुरुआत 30 जून को हुई, लेकिन सावन लगने से एक दिन पहले 29 जून को बहादुरगढ़ में फिर से आसमान से राहत की बूंदें गिरी। बारिश हल्की से मध्यम थी। मगर उस दिन 5.03 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सावन की शुरुआत पर 8.70 एमएम बारिश हुई। जून 2025 में कुल मिलाकर 17.13 एमएम ही बारिश दर्ज हुई। जबकि जुलाई में बारिश का सिलसिला चलता रहा। जुलाई के आंकड़ों पर गौर करें तो 4 जुलाई को 29.2 एमएम बारिश हुई और 7 जुलाई को 61.20 एमएम बारिश, 10 जुलाई को 54 एमएम बारिश हुई।

इसी तरह से 15 जुलाई को 5.80 एमएम बारिश दर्ज हुई और 16 जुलाई को 25.10 एमएम बारिश, 18 जुलाई को 16.80 एमएम, 19 को 7.20 एमएम बारिश, 22 जुलाई को 50.50 एमएम व 23 जुलाई यानी सावन शिवरात्रि के दिन सुबह 8 बजे से पहले 3.50 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।


इस बार जुलाई माह में बारिश पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हुई है। यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद हैं। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

- डॉ. सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed