फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   This is a city of darkness... streetlights are off on the city's flyovers, Rewari Road bypass is in darkness.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ये हैं अंधेरे का शहर...शहर के फ्लाईओवरों पर स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में रेवाड़ी रोड बाईपास

Sat, 22 Nov 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
This is a city of darkness... streetlights are off on the city's flyovers, Rewari Road bypass is in darkness.
21jjrp14- कोसली रोड फ्लाईओवर पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
झज्जर। सर्दी शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में धुंध शुरू हो जाएगी। ऐसे में रात को वाहनों से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। धुंध में केवल सड़कों पर सफेद पट्टी, कैट आई और स्ट्रीट लाइटों का सहारा होता है, लेकिन झज्जर के बाईपास तो दूर शहर के अंदर भी स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट है लेकिन पिछले कई दिनों से खराब है।
विज्ञापन

संवाददाता ने शुक्रवार रात को कोसली रोड बाईपास से लेकर बस अड्डे तक स्ट्रीट लाइटों को लेकर पड़ताल की तो मुख्य मार्गों और ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बंद मिली। इस स्थिति में रात को साइकिल से गुजरने वालों को अधिक दिक्कत आ रही थी। कासनी गांव निवासी दीपक ने बताया कि कोसली रोड पर बने फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। पैदल चलने वालों को अधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन

इस रोड पर स्पीड ब्रेकरों के आसपास धूल और छोटे पत्थर हैं, जोकि ट्रकों से गिर जाते हैं। इससे दुपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पूरे रोड पर सफेद पट्टी गायब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोसली रोड पर ओवरब्रिज पर बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइट
कोसली रोड पर लगभग 800 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है, लेकिन इस पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट पिछले काफी दिनों से बंद पड़ी हैं। यह रोड कोसली, नारनौल तक जाता है। इसके चलते छोटे से लेकर बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। शाम होते ही यह रोड अंधेरे में डूब जाता है। यहां नजदीक ही रेलवे स्टेशन है। इस रोड पर भी कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। फ्लाईओवर से लेकर गांव तक स्ट्रीट लाइट हैं, लेकिन बंद हैं।

पंचनंद चौक से बस अड्डे दादरी रोड तक स्ट्रीट लाइट ही नहीं
शहर के अंदर रेवाड़ी रोड बाईपास गुजरता है। यह नए बस अड्डे से लेकर पंचनंद चौक तक है। इस साढ़े पांच किलोमीटर के रास्ते में से केवल बस अड्डे के आसपास ही कुछ स्ट्रीट लाइट लगी हैं। बाकी साढ़े चार किलोमीटर में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। पूरे रोड पर बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं है।



दादरी रोड पर बने ओवरब्रिज पर भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
शहर से दादरी की तरफ जाने वाली रोड पर भी रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है। यहां भी ओवरब्रिज के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं, लेकिन उनमें से एक भी नहीं जल रही। यह स्ट्रीट लाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इस तरफ संबंधित विभाग का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में रात के समय गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।

21jjrp14- कोसली रोड फ्लाईओवर पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद

21jjrp14- कोसली रोड फ्लाईओवर पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed