{"_id":"6335f0283c167304ca796a79","slug":"thief-stolen-jewellary-cash-from-village-house-jhjhar-news-rtk659481520","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों के लाखों के आभूषण व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों के लाखों के आभूषण व नगदी चोरी
विज्ञापन
झज्जर। माछरौली थाना के अंतर्गत आने वाले सैनियान ढाणी गांव में बुधवार की रात को चोरों ने एक मकान की दीवार में पीछे के साइड में लगी खिड़की उखाड़ कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक के अनुसार करीब 20 लाख रुपये के सोने व चांदी आभूषण और 22 हजार रुपये के नोटों की माला चोरी की गई हैं। सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रदीप पुत्र बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को चोरों ने उनके घर में वारदात को अंजाम दिया है। प्रदीप ने बताया कि वीरवार की सुबह उसकी मां घर की साफ सफाई करने के लिए उठी तो उसने देख कि कमरे का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। चोर लोहे की खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखे गहने व नोटों की माला चुरा ली। पीड़ितों के अनुसार गहनों की कीमत करीबन 20 से 22 लाख रुपये आंकी गई है।
गांव के बाहरी क्षेत्र में बने एक कमरे का शटर भी चोरों ने उखाड़ रखा है। जिसके अंदर से उन्होंने लोहे की रॉड व अलमारी को उखाड़ने के लिए अन्य उपकरण लिए। चोरी की वारदात के बारे में जब पूरे गांव में चर्चा हुई तो किसान ने अपने खेत में बने कमरे में चोरी के बारे में बताया। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र निशानदेही करते हुए खेतों की तरफ निकले।
विज्ञापन
चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद गांव के समीप लगते बाजरे के खेत में आभूषणों के खाली डिब्बे फेंक दिए। इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस स्थान पर आभूषणों के डिब्बे पड़े हुए हैं वहां पर मोटरसाइकिल के टायरों के निशान हैं। वहीं मोटरसाइकिल के स्टैंड के निशान भी वहां पर देखे गए हैं।
घर के आभूषणों पर चोरों के हाथ साफ करने के बाद घर के सदस्यों में मायूसी का माहौल छा गया। परिजनों के अनुसार उनकी दो पीढ़ियों की जमा पूंजी थी। जिसे वह अपनी तीसरी पीढ़ी के लिए संजो कर रख रहे थे। लेकिन चोरों ने एक झटके में ही उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि उनके आभूषण व नकदी उन्हें मिल सके। पुलिस की अलग-अलग टीमों के की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, माछरौली।