फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   They fired shots outside the house and threatened to kill them.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर के बाहर फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
They fired shots outside the house and threatened to kill them.
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव टांडाहेड़ी में मकान के बाहर फायरिंग कर परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक युवक पर है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दलबीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के निवासी अमित के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में अमित रात करीब साढ़े दस बजे गाड़ी लेकर उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फायरिंग के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कैंटर टकराया, चालक की मौत

बहादुरगढ़। बादली के निकट केएमपी एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कैंटर की टक्कर हो गई जिसमें कैंटर चालक युद्धवीर की मौत हो गई। युद्धवीर सोनीपत जिले के रिढाऊ गांव निवासी थे। युद्धवीर ट्रांसपोर्टर नकुल का कैंटर चलाते थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे वह रोहद से क्वाइल लोड कर बावल जा रहे थे। आरोप है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक पर न तो इंडिकेटर जल रहे थे और न ही रिफ्लेक्टर लगे थे। अंधेरे में ट्रक नजर नहीं आया और कैंटर जा टकराया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed