{"_id":"6657b725ff3d8e468b07f4e7","slug":"they-became-victims-of-cyber-miscreants-through-ignorance-lost-seven-lakhs-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110685-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नासमझी से बने साइबर शातिरों के शिकार, सात लाख गवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नासमझी से बने साइबर शातिरों के शिकार, सात लाख गवाए
Thu, 30 May 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही लेकिन साइबर ठग इतने शातिर हैं कि अपनी बातों में उलझाकर लोगों से आसानी से ठगी कर रहे हैं। बुधवार को इस तरह के चार मामले साइबर थाने में आए। शातिरों ने लोगों से सात लाख की ठगी कर ली। ठगों ने किसी को रिश्तेदार तो किसी को पुलिस में केस दर्ज होने का डर दिखाकर ठगी की तो एक व्यक्ति को पिता का दोस्त बनकर ठगा। एक युवक को तो कस्टयर केयर पर जानकारी लेना महंगा पड़ गया और बैंक से लोन लेकर राशि अपनी खाते में डलवा ली। एक व्यक्ति को केस दर्ज की बात कहकर उससे लाखों रुपये ठग लिए गए।
केस-एक
पिता का दोस्त बनकर ठगे एक लाख रुपये
महराना निवासी अनीता ने पुलिस में शिकायत दी है कि तीन फरवरी को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले अंजान व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उसके पिता सतीश ने उसे बोला है कि उनके दस हजार रुपये आपके खाता में ट्रांसफर कर दूं। महिला ने हां कर दी। इसके बाद उसके पास 10 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। उसके बाद 20 हजार का मैसेज आया। उस व्यक्ति ने गलती से राशि आने की बात कही। उसने यह राशि वापस डाल दी। इसके बाद व्यक्ति ने उससे दूसरे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर के लिए बोला और राशि के मैसेज भेज दिए। उसने सच मानते हुए एक लाख रुपये डाल दिए। तब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
केस-2
कस्टयर केस नंबर से मदद लेना पड़ा भारी, ठगा गया
रेवाड़ी के रोझूवास हाल झज्जर निवासी धनेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि विदेश में रहने वाले उसके दोस्तों को उसके खाते में राशि डालनी थी। उसके लिए बेंक का स्विफ्ट कोड की जरूरत थी। उसने 15 मई को कोड जानने के लिए गूगल पर सर्च किया तो एक नंबर आ गया। उसने नंबर पर संपर्क किया तो व्यक्ति ने उससे दो घंटे 30 मिनट बाद की। उसने पूछा कि आपके खाते में कितने रुपये है। उसने 33 हजार रुपये बताया। कस्टमर केयर वाले ने कहा कि इतनी राशि में स्विफ्ट कोड नहीं आएगा। उसने एप इंस्टॉल करवाए। कुछ समय बाद उसके खाते 229363 रुपये कट गए। जब उसने कस्टयर केयर वाले से संपर्क किया तो उसका नंबर बंद मिला। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ फ्रॉड करके बैंक से 2 लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया, वही पैसे मेरे खाते में आए थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
केस 3
केस दर्ज होने की धमकी देकर खाते में डलवाई राशि
बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित विकास नगर निवासी योगेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि 25 फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आई। उसने कहा कि वह ट्राई से बोल रहा है और उसका नंबर बंद होने वाला है। उसने कहा कि आपके नंबर के खिलाफ गैर कानूनी हरकतें करने की शिकायत है तथा आपके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज है। उसने एक नंबर बताया और कहा कि यह नंबर भी आपके नाम रजिस्टर है। आपके बाकी नंबर वह बंद कर दिए जाएंगे। उसके खिलाफ 18 शिकायतें दर्ज हैं और गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो रखे हैं। उन्होंने वीडियो कॉलिंग भी की और अपने आपको आईपीएस अधिकारी बताया। व्यक्ति ने कहा कि आपके पास मनी लॉन्ड्रिंग के रुपये आए हैं और आप अगर गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो आपके खातों में जितने भी रुपये हैं भारत फाइनेंस कारपोरेशन के खाते नंबर पर डाल दो। उसके बाद डर के चलते उसने एक लाख 82 हजार 571 रुपये डाल दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
केस 4
पुलिस में शिकायत का डर दिखाकर 1.89 लाख रुपये ठगे
बहादुरगढ़ के सूरत नगर निवासी जोगीराम ने पुलिस में शिकायत दी है कि 27 अक्तूबर को दो अज्ञात नंबरों से उसके पास फोन आए। उन्होंने अपने आपको साइबर क्राइम से बताया और कहा कि आपके खिलाफ शिकायत है। उसके खिलाफ वारंट जारी है और वह उसे पकड़ने के लिए आ रहे हैं। जब उसने कारण पूछा तो बताया कि उसका एक वीडियो यूट्यूब पर है। उसने पूछा कि शिकायत किसने की है तो उसे बताया गया कि एक लड़की ने शिकायत की है। उन्होंने उसे टॉर्चर किया और यूट्यूबर संजय सिंह का नंबर दिए। उसने संजय सिंह को फोन किया तो बताया गया कि उसके कई वीडियो है। एक वीडियो डिलीट करने के 16500 रुपये लगेंगे। वह डर गया और आरोपियोंं ने उससे 189300 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।