फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There will be relief from drinking water crisis after one year

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक साल बाद मिलेगी पेयजल संकट से निजात

Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from drinking water crisis after one year
बेरी। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे बेरी की सुनारों वाली गली के लोगों को अब पानी के संकट से निजात मिलेगी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने पांच लाख की लागत से यहां पाइप लाइन बिछाकर समस्या का निदान कर दिया है।
विज्ञापन

इस गली में रहने वाले लोग काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही थी। जनस्वास्थ्य एंव यात्रिकी विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव बनाया था। इसके मंजूर होने के बाद यहां पाइप लाइन डलवा दी गई है। ये काम पूरा होने के बाद अब लोगाें की समस्या दूर हुई है। इसके बाद यहां के लोग खुश हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस गली में बिछी पाइप लाइन बहुत पुरानी थी और जिससे पानी की सप्लाई पूरी नही होती थी। अब गली में नई पाइप लाइन को बिछाकर बाजार वाली 10 इंच की पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। अब मौहल्ला निवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन

यह बोले मौहल्ला निवासी:
एक साल से पीने के पानी की समस्या गली में बनी हुई थी। कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत भी करा चुके थे। लेकिन अधिकारियों ने लंबे समय के बाद अब नई पाइप लाइन बिछाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश वर्मा



-गली में पीने के पानी की समस्या करीब एक साल से बनी हुई थी। पाइप लाइन पुरानी होने की वजह से जाम हो गई थी। ओर पीने का पानी मोल खरीदकर पीना पड़ता था। अब लाइन डलने के बाद राहत मिली है।
अनिल सोनी।

-सुनारों वाली गली में वर्षो पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई थी। जिसमें पानी की सप्लाई कम आती थी। विभाग ने 4 इंच की पाइप लाइन बिछा दी है और घरों में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई होगी।
डॉ. प्रदीप ।



-पानी सप्लाई न होने के कारण पीने व घर के अन्य कार्यो के लिए पानी दूसरी गलियों से सिर पर ढोकर लाना पड़ता था। सारा दिन
पानी लाने में चला जाता था। घर के कार्य भी समय पर नही होते थे। पानी की समस्या को लेकर कई मौहल्ले के लोग एकत्रित होकर विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत भी कर चुके थे। लेकिन करीब एक साल बाद विभाग के

अधिकारियों ने गली में नई पाइप लाइन बिछाकर लोगों की समस्या को दूर किया है।

रेखा, स्थानीय निवासी।

वर्जन :

सुनारों वाली गली में पानी की समस्या को दूर करने के लिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से 4 इंची की नई पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके बिछने के बाद लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस लाइन को बाजार वाली 10 इंची लाइन से जोड़ा जाएगा, जो प्रेशर भी ठीक रहेगा और घरों में पानी की सप्लाई ठीक से हो जाएगी।

लोकेश, कनिष्ठ अंभियता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed