फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was confusion regarding the purchase of millet, order for the purchase of paddy from today

बाजरा खरीद को लेकर बना असमजंस, आज से धान की खरीद के आदेश

Sun, 03 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was confusion regarding the purchase of millet, order for the purchase of paddy from today
शहर की अनाज मंडी। - फोटो : Jhjhar
बाजरा की खरीद को लेकर दो दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ई खरीद पोर्टल बंद दिखा रहा है। जिसके कारण किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्थिति यह बनी हुई है कि बाजरे की खरीद होगी या नहीं इसके लिए सरकार की तरफ से किसी प्रकार के आदेश नहीं दिए गए हैं। अधिकारी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। केवल दो अनाज मंडियों में धान की खरीद करने के लिए आदेश दिए हैं। बेरी और मातनहेल की अनाज मंडियों में धान की खरीद की जाएगी। हालांकि अब तक मंडियों में धान की फसल नहीं आने लगी है। क्षेत्र में धान की कटाई व कढ़ाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं धान की खरीद जिन किस्मों की सरकार की तरफ से की जाती है उन किस्मों के धान की बिजाई काफी कम की जाती है। बेरी की अनाज मंडी में धान की खरीद आढ़तियों की तरफ से निजी कंपनियों के लिए की जाती है। बाजरे की खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही टोकन दिया जाएगा, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण किसान मंडियों के चक्कर लगा कर वापस लौट रहे हैं। झज्जर की अनाज मंडी के मुख्य गेट पर ऑनलाइन टोकन काटने के लिए कंप्यूटर, लेपटॉप को लेकर कर्मचारियों को बैठा दिया गया है। पिछले माह अतिरिक्त उपायुक्त की तरफ से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सात अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन

सरकार ने 3 अक्तूबर से धान की खरीद का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से जरूरी प्रबंध किए गए हैं। मातनहेल और बेरी में कल धान की खरीद शुरू हो जाएगी हमारी कोशिश है कि बिना किसी अवरोध के धान की खरीद कल सुनिश्चित हो सके। जहां तक बात बाजरे की है उसके लिए सरकार की तरफ से दिए गए सभी जरूरी दिशा निर्देश का पालन किया जा रही है, आगे भी जो आदेश प्राप्त होंगे प्रशासन उनका पालन करेगा। - जगनिवास, एडीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed