{"_id":"6488cfe7b855d8212004fb84","slug":"there-was-chaos-due-to-fire-in-the-power-panel-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-520-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली पैनल में लगी आग लगने से अफरा तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली पैनल में लगी आग लगने से अफरा तफरी मची
Wed, 14 Jun 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार को रोहतक-दिल्ली रोड पर नाहरा-नाहरी मोड़ के नजदीक एक भवन की तीसरी मंजिल पर बिजली के पैनल में आग लग गई। आग लगते ही यहां स्थित एकेडमी में धुआं ही धुआं फैल गया। इसकी सूचना तुरंत किसी ने डायल 112 और दमकल विभाग को दी लेकिन इससे पहले ही आग बुझ गई। इसे लेकर काफी देर अफरा तफरी रही।
मंगलवार की सुबह दिल्ली-रोहतक रोड स्थित डीसी सैनी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर बिजली के पैनल में आग लग गई। आग लगते ही भवन में धुआं फैल गया। भवन में एक बैंक के अलावा रेस्टोरेंट और एकेडमी है। धुएं के कारण बच्चों और यहां कार्यरत लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया।बच्चे भवन से निकलकर डिवाइडर पर खड़े हो गए। उधर इसकी सूचना किसी ने डायल 112 और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, मगर तब आग बुझ चुकी थी। बिजली पैनल में आग लगने के बाद भवन की बिजली भी गुल हो गई, जिससे यहां कामकाज प्रभावित हो गया। घटना के दौरान रोहतक-दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। लोग वाहन रोककर भवन की ओर देखने लगे, जिससे यहां वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। आग की इस घटना से किसी तरह के बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है। इस घटना के दौरान एहतियातन के तौर पर बैंक को बंद कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी।