{"_id":"62c89111481d613ae46c0df2","slug":"there-was-a-ruckus-about-the-tent-in-the-wedding-ceremony-the-police-took-the-groom-s-side-to-the-police-station-jhjhar-news-rtk6517962172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का हुआ खुलासा, रजिस्ट्रार सहित छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का हुआ खुलासा, रजिस्ट्रार सहित छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में एक बच्चे के 11 साल पहले फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के रजिस्ट्रार सहित छह कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कर डीएसपी को मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी।
गोरिया गांव के निवासी सुनील कुमार ने शिकायत में बताया था कि ग्राम जटवाड़ा निवासी अमित कुमार के बेटे रेहान का जन्म 21 मार्च 2011 को मेडिकल कॉलेज रोहतक में हुआ था। रेहान का जन्म रजिस्ट्रेशन भी उसी दिन हो गया था। रेहान के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं और मां शर्मिला उप स्वास्थ्य विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपने नाती को आर्मी कोटा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से रेयान की नानी निर्मला ने उप स्वास्थ्य केंद्र अकेहड़ी मदनपुर में एएनएम के पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी डिलीवरी दिखाकर उप स्वास्थ्य केंद्र के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर में 29 मार्च 2012 को क्रमांक 48 पर रजिस्ट्रेशन दिखा दिया।
आरोप है कि इसके बाद 2013 में बिना डिलीवरी दिखाए एक बार फिर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर के तत्कालीन वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी और रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु डॉ जगविंद्र जाखड़, साधुराम एचआई, स्टाफ नर्स सुनीता और मंजू, रेयान की मां शर्मिला, नानी निर्मला आदि ने मिलीभगत करके यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
इस कारनामे का खुलासा तब हुआ जब 2020 में डॉ अंकित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यभार संभाला। उन्होंने इस बारे में गोरिया के पहल यूथ क्लब के सचिव सुनील कुमार को भी फर्जीवाड़े के बारे में अवगत करवाया। सुनील कुमार ने सभी सबूत हासिल करके स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच करके 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना साल्हावास में डॉ जगविंद्र जाखड़, साधुराम एचआई ,स्टाफ नर्स मंजू व सुनीता बच्चे की मां शर्मिला, नानी निर्मला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पहल यूथ क्लब गोरिया के सचिव सुनील कुमार ने कई बार शिकायत लगाकर फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए लंबा संघर्ष किया। सुनील कुमार ने बताया कि उसने सभी सबूत इकट्ठे करके स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपे। जिसके बाद विभाग ने जांच कार्य पूरा करने के बाद डीएसपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नाम भेजे। जिसके आधार पर अब थाना साल्हावास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में कार्यरत 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग जमालपुर की शिकायत व जांच के आधार पर छह लोगों के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
- सत्यपाल, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, साल्हावास।