फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was a ruckus about the tent in the wedding ceremony, the police took the groom's side to the police station

फैक्टरी में काम के दौरान वेल्डर की मौत

Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus about the tent in the wedding ceremony, the police took the groom's side to the police station
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 स्थित एक ब्लोअर फैक्टरी में एक वेल्डर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि यह घटना दबाव की वजह से तनाव में काम करते हुए करंट लगने से हुई।
विज्ञापन

गांव आसौदा टोडराण के निवासी दीपक के पिता धर्मबीर सेक्टर 16 स्थित फैक्टरी एवरेस्ट ब्लोअर में वेल्डर हैं। वीरवार सुबह भी वह ड्यूटी पर थे। फैक्टरी में वेल्डिंग करते समय उन्हें करंट लग गया। उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक ने बताया कि उनके पिता को कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। दीपक के अनुसार उसके पिता ने उन्हें बताया था कि कंपनी का प्रोडक्शन मैनेजर और सुपरवाइजर उनकी अधिक उम्र को लेकर परेशान कर रहे हैं। साथ में काम करने वाले जितेंद्र ने इस बारे में आवाज उठाई तो उसे कंपनी से निकाल दिया। ऐसे में उसके पिता ने इसकी शिकायत कंपनी के मालिक दक्ष मल्होत्रा को की तो उन्होंने भी सुनने की बजाय कह दिया कि ढंग से नौकरी करनी है तो करो अन्यथा आपको भी बाहर निकाल देंगे। दीपक का कहना है कि उसके पिता पर काम का दबाव डाला गया, जिसकी वजह से उनकी करंट लगने से मौत हो गई है। इसलिए उसके पिता की मौत के लिए दक्ष मल्होत्रा, धीरज शर्मा और सुपरवाइजर अनिल ही जिम्मेदार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed