फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is no hope of relief from heat till June 19, monsoon will arrive after 25

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी 19 जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 25 के बाद पहुंचेगा मानसून

Sun, 16 Jun 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of relief from heat till June 19, monsoon will arrive after 25
आइसक्रीम खाती युवती।
बहादुरगढ़। सूर्य देव की तपिश से राहत मिलने वाली नहीं है। दिन ही रात को भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी एक्यूआई सुबह के समय 188 तो शाम 5 बजे 161 पर पहुंचा। अभी प्रदूषण येलो जोन में है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के 9 बजे ही तापमान 37 डिग्री रहा। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं हैं। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून यहां पहुंचेगा। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से लू का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लू के इस प्रकोप से 19 जून तक राहत के आसार नहीं है। तेज गर्मी के बीच लू चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हवा में नमी का स्तर 24 से 64 प्रतिशत तक रहा। रविवार को भी लू जारी रहेगी। जमीनी सतह पर तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचेगा। आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 16 से 19 जून तक अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री रहेगा। लू का प्रभाव बना रहेगा। मानसून जून के आखिरी दिनों तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 19 जून के बाद थोड़ी आंधी और बारिश की संभावना है। यह गर्मी से राहत देने के लिए काफी नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed