फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is great power in faith: Pawan Kaushik

विश्वास में बड़ी शक्ति होती है : पवन कौशिक

Thu, 11 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
There is great power in faith: Pawan Kaushik
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 183 वां श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि प्रत्येक कार्य में विश्वास रखने से ही सफलता मिलती है। विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति होती है। आस्था या धर्म पर विश्वास से ही फल की प्राप्ति होती है। श्री सुंदरकांड वाचक पंडित पवन कौशिक, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, उमंग खुराना, राजेंद्र वधवा, दिनेश दुजाना, भारत भूषण नन्दा,
विज्ञापन


सुधांशु हंस, सुषमा तनेजा, सुरेश गाबा, सुमन वधवा, उर्मिला तनेजा श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, दिनेश दुजाना एवं ताराचंद भूटानी ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..राजीव बहल ने भगवान तेरा प्यार है काटों का रास्ता...तेरे भक्तों की जीवन कन्हैया तेरी रहमत से रोशन हुए है सहित मधुर भजनों से गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत शिवम तनेजा ने प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, डॉ. रूपचंद अरोड़ा, पदम खट्टर, विकास नरुला, प्रदीप काठपालिया, हरीश अरोड़ा, रुद्र कौशिक, हर्षित वधवा, नयन हंस, रमेश, अनिल छाबड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed